बंधक बना मांगी रंगदारी

#परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र में चल रहे एक निजी विद्यालय की महिला प्राचार्य ने विद्यालय के एक स्टाफ पर बंधक बनाकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे और उसके पति को विद्यालय से थाने ले गई। विद्यालय एमएलसी के भाई द्वारा संचालित बताया जाता है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताते हैं कि प्रखंड के एक निजी विद्यालय में कार्यरत प्राचार्य रोशन आरा ने मैरवा थाना को फोन पर सूचित कर शिकायत किया कि विद्यालय के एक कर्मी द्वारा उनसे से 38 हजार की रंगदारी मांगी जा रही है