बिजली आपूर्ति बाधित, लोग परेशान
#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : मानसून की बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में विद्युत विभाग की पोल खुल गई है। कंपनी की नियमित सप्लाई के सारे दावे फेल हो गए हैं। बिजली की सप्लाई चरमराने से लोगों में हाहाकार मच गया है। 36 घंटे से जहां रघुनाथपुर में सप्लाई ठप पड़ी है, वहीं हुसैनगंज, दारौंदा, आंदर, हसनपुरा, सिसवन एवं जीरादेई में रविवार की रात में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप रही। दारौंदा, हसनपुरा, सिसवन, जीरादेई, आंदर में तो सोमवार की दोपहर तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। इससे लोग काफी परेशान रहे। रघुनाथपुर में रविवार की सुबह से ठप पड़ी सप्लाई सोमवार की शाम 4 बजे तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी।




Recent Comments