युवक की मौत पर यूडी केस
#परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के बड़कागांव मस्जिद टोला में शनिवार की शाम ससुराल आए गोपालगंज के युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में थाने में यूडी केस दर्ज की गई है। मृतक थावे थाना क्षेत्र के भुसांव गांव के राजेश कुमार का पुत्र दीपक कुमार
(25) था। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने मृतक की पत्नी सीता देवी के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया है। ज्ञात हो कि दीपक कुमार शनिवार की शाम
ससुराल में बिजली का पंखा ठीक कर रहा था।




Recent Comments