बंद चीन मिल की जमीन पर अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने की कारवायी,चलाया बुलडोजर

मढ़ौरा।

स्थानीय बंद चीनी मिल की जमीन पर कब्जा कर पिछले कई महीने से दुकान चला रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया । इसके लिये बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ अंचलाधिकारी ओमप्रकाश, थाना अध्यक्ष रामबालेश्वर राय, सअनि उपेन्द्र राय, नगर प्रशासन के अधिकारी और कर्मी भी जुटे रहे। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते देखकर बाजार के फुटपाथी दुकानदारों में बेचैनी बढ़ गई और अपने दुकानों में रखे सामानों आदि को निकाल कर सुरक्षित करने में लग गये । अतिक्रमण कर दुकान व बने ढांचे पर प्रशासन कड़े रुख में रही और बेदर्द होकर तोड़ फोड़ में शाम तक जुटी रही। बता दें कि बंद चीनी मिल की जमीन से अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचल कार्यालय ने पूर्व से अपनी कार्रवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि तय कर रखी थी ।
इस आशय की उद्घोषणा भी कर अतिक्रमण हटा लेने का आग्रह किया था । अतिक्रमणकारियों को पूर्व की भांति इस बार भी प्रशासन की ओर से कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। अधिकतर दुकानदारों ने हाल में दुकानों की नई लुक के लिये काफी रुपये खर्च कर रेक, दीवाल और रंग रोगन आदि की कार्य करा लिये थे । प्रशासन का जेसीबी तेजी से चलता रहा और बना अवैध ढ़ाचा कुछ घंटे में नेस्तनाबूद हो गया। इसके पूर्व विगत दिसंबर माह भी सीओ ओमप्रकाश ने अतिक्रमण हटाने की तिथि तय की थी लेकिन तब प्रशासन कारवाई नही कर सकी थी ।