*मोतीहारी(पूर्वी चंपारण)*।
जनता की सेवा के लिए चुने गए प्रतिनिधि जब अनपढ़ जनता के साथ धोखाधड़ी करने लगे तो प्रतिनिधि पर जनता कैसे विश्वास करेगी। जी हां। ऐसा ही पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया प्रखंड के खड़तरी पश्चमी पंचायत में हुआ है। उक्त पंचायत की संगीता देवी पति विन्दा साहनी ने मामले में मुखिया देवलाल साहनी सहित दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने कहा है कि पिछले दिनों आये बाढ़ में उसका पुत्र धीरज डूब गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आपदा विभाग से उक्त पीड़ित महिला को 4 लाख रुपए का चेक सीओ ने चार दिन पूर्व दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाई है कि उस समय उनके पंचायत के मुखिया देवलाल साहनी भी थे। मुखिया ने पीड़ित महिला से दो निकासी फार्म पर अंगूठा निसान लगवा लिए। एक निकाशी फार्म संगीता देवी को दे दी। और एक से उन्होंने 49000 रुपया निकाल लिए। जब संगीता 19000 रुपया का निकाशी फार्म लेकर चिरैया स्टेट बैंक के काउंटर पर गयी तो कैशियर ने कहा कि आज आपके खाते से 49000 रुपये निकाशी हो चुका है। आज दुबारा निकाशी नही होगा। पीड़ित महिला का कहना है कि उससे मुखिया ही अंगूठा का निशान लेकर रुपया निकाशी किये है। पुलिस के डर से मुखिया फरार बताये जाते है।