हड़ताल की सफलता के लिए सैकड़ों शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

पानापुर (सारण)शनिवार को सैकड़ों शिक्षकों ने प्रखण्ड के बीआरसी में एकत्रित होकर हड़ताल की सफलता के लिए मशाल जुलूस निकाला तथा सरकार विरोधी नारे लगाए।मशाल जुलूस बीआरसी कार्यालय से होकर मुख्य बाजार तथा होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुआ।इससे पूर्व बीआरसी पर पहुंच सैकड़ों शिक्षकों ने हड़ताल की सफलता के लिए प्रखण्ड समन्वय समिति की बैठक की।तथा सर्वसम्मति से प्रखण्ड शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक के रूप में नियमित शिक्षक तारकेश्वर कुमार सिंह को चुना गया।सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया कि सरकार की गीदड़ भभकी से नहीं डरेंगे तथा किसी भी शैक्षिक व गैर शैक्षिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।मौके पर जितेन्द्र कुमार सिंह, नवल किशोर राय, निरंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुभाष प्रसाद, नीरज कुमार, तारकेश्वर कुमार सिंह, रमेश मिश्र, सुधीर कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकब उपस्थित थे।




Recent Comments