फॉलोअप :गोली मार मुर्गा विक्रेता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज , एक नामजद
#दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट

मढौरा /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के बथाना गांव में बाइक सवार बदमाशो ने दो मुर्गा व्यवसायी को गोली मार जख्मी कर दिया था । जिसमे एक मुर्गा विक्रेता मकसूद मिंया की घटना स्थल पर मौत हो गयी थी ।

इस मामले में घटना के बाद मृतक की पत्नी नशीमा खातून ने एक नामजद सहित दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मढौरा थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है । सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही मोनू मिया के साथ जमीनी विवाद था । पुकार सिंह नाम के व्यक्ति कोई अपनी जमीन मकसूद मिया से बेचना चाहता है , जबकि मोनू मिया वो जमीन खरीदना चाहता था । इसी विवाद मे गोली मार हत्या करने की बात बतायी जाती है ।

गौर तलब हो की मृतक स्थनीय थाना क्षेत्र के बथाना गांव निवासी मो.खलील का 45 वर्षीय पुत्र मकसूद मियां था। जख्मी भी बथाना निवासी रोजादीन मिया का 35 वर्षीय पुत्र अकबर अली है । बताया जाता है कि अनुसार मकसूद मिया और अकबर अली अमनौर बाजार से अपनी मुर्गा की दुकान बंद कर सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे अपने घर लौट रहे थे । इसी बीच मल्लाह टोली के पास बाइक खड़ी कर तीन युवक खड़े थे । दोनो के पहुचते पिस्टल से दोनो को गोली मार फरार हो गये । जिसमे एक जख्मी मकसूद मियां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।ग्रामीणों ने दूसरे जख्मी अकबर अली को ग्रामीणों ने मढौरा रेफरल अस्पताल लाया । जख्मी को अस्पताल लाया गया था , जहां पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी डॉ वीरेश कुमार ने तत्क्षण शल्य क्रिया कर दाहिने हाथ से गोली निकाल दी ।

रात मे ही सारण एसपी हर किशोर राय और एएसपी अशोक कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली । साथ ही आपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर रोक रखी शव को पुलिस ने आश्वासन पर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परीजनो को सौप दिया ।
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की जमीनी विवाद मे हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है । जिसमे एक नामजद सहित अन्य दो अज्ञात शामिल है । पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है ।
👉जदयू नेता अरुण सिंह अंतिम संस्कार मे हुये शामिल-
इधर जद यू नेता व जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण के पति मुखिया अरुण सिंह ने मृतक के घर जाकर परिजनो के प्रति संवेदना जताया । साथ मृतक के अंतिम संस्कार मे मंगलवार दोपहर मे शामिल हुये । मृतक मकसूद मिया के जनाजे से लेकर मिट्टी में दफनाने के वक्त तक जद यू नेता अरुण सिह और साथ सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद नबी भी रहे । परिजनो को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया ।