सारण :एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से एक लाख से अधिक रुपये उड़ाये, थाने में शिकायत दर्ज 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर थाना क्षेत्र के खासपट्टी गांव के एक युवक का एटीएम चोरी कर उसके खाते से  1लाख 15 हजार पांच सौ रूपये उड़ाये. पीड़ित युवक खासपट्टी गांव के गुड्डू महतो बताया गया है. खाते से रुपये गायब होने की बात मालूम तब हुई  जब रुपये निकालने गये एटीएम के पास अपना एटीएम कार्ड अपने पाकेट से निकालना चाहा तो कार्ड  गायब पाया. तो उसे संदेह हुआ. आनन-फानन में अमनौर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में पहुंच अपने खाता नंबर 20321004354 का पासबुक अपडेट कराया जहां पासबुक देख उसके होश उड़ गए. खाते से सभी रुपये गायब थे.  पीड़ित युवक गुड्डू महतो बताया कि बीते दिनों अमनौर चौक स्थित प्राइवेट एटीएम  इंडिया नंबर – 1 से चार हजार रुपये निकाले थे. उसी दौरान मेरे पिछे खड़े व्यक्ति ने मेरा पासवर्ड देख लिया था. तथा उसी ने मेरे पाकेट से एटीएम कार्ड भी गायब कर लिया था. पासबुक अपडेट में पाया कि भेल्दी थाना क्षेत्र के हकमा गांव निवासी वकील राय का पुत्र विक्की राय के खाते में 29500/- तथा मशरख थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव के सरबरी खातुन के खाते में 10000/- रुपये एटीएम से ट्रांसफर किया गया था. तथा शेष राशि भेल्दी सहित अन्य एटीएम से निकाले गए थे.  हालांकि गुड्डू महतो ने आरोपी के घर पहुंच स्थानीय लोगों द्वारा पंचायती कराकर अपने रुपये मांगने की प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं मिल पाता देख अमनौर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इस मामले में थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित द्वारा शिकायत पत्र दिये गये हैं. बैंक से  खाते का स्टेटमेंट निकाल कर मामले की जांच की जा रही है.