सिवान :रकौली में अगलगी में दस लोगों की झोपड़ियां राख
#परवेज अख्तर
रघुनाथपुर
थाना क्षेत्र के रकौली गांव में रविवार की दोपहर में अगलगी की
घटना में दस लोगों की झोपड़ी व खोंप जलकर राख हो गए। अगलगी में लाखों
रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों
का पता अब तक नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि आग सबसे पहले रामभजन
चौहान की झोपड़ी में लगी। मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते तबतक शिवसागर
चौहान, प्रेमसागर चौहान, हरिश्चन्द्र चौहान, शिवभजन चौहान, गौरीशंकर
चौहान, अच्छेलाल चौहान, हरेराम बैठा, कृष्णा चौहान व नायक चौहान की झोपड़ी
व खोंप को भी आग अपने चपेट में ले लिया। जिससे अनाज, कपड़ा व राशन कार्ड
समेत लाखों की संपत्ति राख हो गयी। आग की भयंकर लपटों की वजह से गांव में
कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि लोगों ने तत्परता
दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पा लिया। फलस्वरुप अन्य लोगों की झोपड़ी व
खोंप जलने से बच गए। इस अगलगी में शिवभजन चौहान की दो मवेशी भी झुलस गई।
अग्निपीड़ितों द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित
शिकायत की गई है। खबर लिखे जाने तक अग्निपीड़ितों को किसी भी स्तर से
सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। पंचायत के मुखिया विनोद यादव ने
बताया कि इस घटना की जानकारी आंदर सीओ को दे दी गई है।




Recent Comments