घर घर जाकर कर्मी खिलायेगे दवा।

पानापुर (सारण) प्रखंड के सभी ग्यारह पंचायतो मे घर घर जाकर फैलिरिया की दवा खिलायी जाएगी।जिसकी शुरुआत सोमवार को पीएचसी पानापुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 गौरव ,स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, अखिलेश्वर पाण्डेय आदि ने फैलेरिया की दवा खाकर की।स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम चौदह दिनो तक चलेगा।जिसमे कर्मी घर घर जाकर सभी उम्र के लोगो को उचित फैलेरिया की खुराक खिलायेगे।दो वर्ष से पांच वर्ष के बच्चो को एक गोली ,पांच वर्ष से ऊपर तथा सोलह वर्ष तक के बच्चो को दो गोली तथा सभी व्यस्क पुरूष व महिला व्यक्तियो को तीन गोली खिलायी जाएगी।