स्वच्छता अभियान पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
#दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण)-केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उदेशय से प्रखंड के सरकारी विद्यालय में एक दिवसीय निबंध लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बाजीतपुर मध्य विद्यालय भगवानपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुरा मध्य विद्यालय गोरिगावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तितिरा नारायणपुर आदि विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता से लाभ पर निबंध लिखकर लोगो को जागरूक करने का पहल किया गया।इस मौके पर एचएम कन्हैया शुक्ला गजेन्द्र कुमार शिव चरण प्रसाद मुंद्रिका राम बादल शर्मा प्रभात सिंह दीपक सिंह मिथलेश सिंह अशोक सिंह अनीता देवी खुशबु निशा आदि उपस्थित थे।