पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बलथर थाना की पुलिस शनिवार को फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि फरार शराब कारोबारी पुरूषोतमपुर थाना के लक्षमीपुर निवासी माया महतो के पुत्र मोहन प्रसाद कुश्वाहा को बलथर थाना के गौरीपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया।यह काण्ड संख्या- -11/2017 का अप्राथमिकी अभियुक्त है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आठ मार्च को बलथर नरकटियागंज मुख्य सड़क में बलथर गाँव के सटे पश्चिम एक वाइक के साथ 60 बोतल नेपाली सौफी शराब पकड़ा गया था।वही कारोबारी वाइक छोड़कर फरार हो गया था।इस बीच घटना के बाद कारोबारी की पहचान गिरफ्तार व्यक्ति के रूप में की गई थी।लेकिन उसके बाद से यह फरार चल रहा था।




Recent Comments