भीलवाडा: पुलिस ड्रोन कैमरे से रखेगी हर गतिविधि पर नजर

आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com )
भीलवाड़ा 19 मई। आज पुलिस मुख्यालय जयपुर से भीलवाडा पुलिस को ड्रोन कैमरा मिला। शाम चार बजे जिलापुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा,व सरितासिह सहित सभी डीएसपी व थाना प्रभारियो की मोजूदगी में पुलिस लाईन में इसको ओपरेट कर डेमो दिया गया । कैमरे के आने से पुलिस को काफी सुविधा मिलेगी । विशेषकर जुलुस कानून व्यवस्था, पर्व व उत्सवो के दौरान इससे नजर रखी जा सकेगी।




Recent Comments