बांरा:कांग्रेसजन कल मनाएंगे स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि
फ़िरोज़ खान ( Edited by आज़ाद नेब )
बारां 20 मई। रविवार 21 मई को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी का बलिदान दिवस है। गांधी दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे तथा उन्होनें भारत को 21वीं सदी में एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की कल्पना की थी। गांधी ने राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया।
कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्रीजी चैक पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। मेघवाल ने बताया कि इसी प्रकार ब्लाॅक स्तर पर भी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे। जिलाध्यक्ष मेघवाल ने सभी कांग्रेसजनों से भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।




Recent Comments