प्रेस लिखी अपाची गाड़ी का आर्केस्ट्रा वाले कर रहे थे दुरुपयोग,वाहन जाँच में पुलिस ने पकड़ा

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

प्रेस लिखे अपाची गाड़ी का दुरुपयोग आर्केस्ट्रा वाले कर रहे थे।वाहन जाँच में पुलिस को ही चकमा देकर भाग रहे थे।फिर जब पुलिस को शक हुआ तो ओवरटेक कर पोखरेरा बाजार से गाड़ी को पकड़ लिया गया।मंगलवार को पुलिस तरैया-पानापुर मुख्य सड़क पर वाहन जाँच कर रही थी।तभी एक प्रेस लिखी अपाची गाड़ी पर एक युवक और एक युवती सवार होकर तेजी से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे थे।जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और गाड़ी सहित युवक युवती को थाना लाया गया।जब थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनो से पूछताछ किया तो पता चला कि युवती दिल्ली की है जिसका नाम नोमिता सरदार है।वह पानापुर के फकुली निवासी रघुनाथ सिंह के पुत्र अवधेश कुमार सिंह से शादी की है।और दोनों भारत आर्केस्ट्रा में काम करते है।जो अपने डेरे के पड़ोसी का गाड़ी लेकर फकुली जा रहे थे।जब गाड़ी मालिक को बुलाया गया तो गाड़ी पटना के विष्णुपुरी चितकोहरा निवासी रामाधार राय की है।गाड़ी का इन्सुरेंस फेल था।और उक्त व्यक्ति के पास पत्रकार होने का कोई प्रेस कार्ड नहीं था।पुलिस जाँच कर रही है।