वाराणसी 25, जून, 2021: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के अम्बाला मंडल के सरहिन्द स्टेशन पर नान इण्टरलाॅक कार्य के लिये ब्लाक लिये जाने के कारण निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण एंव मार्ग परिवर्तन किया जायेगा ।
निरस्तीकरण –
- जम्मूतवी से 26 जून,2021 को चलने वाली 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिर्तन –
- कामाख्या से 27 जून,2021 को चलने वाली 05655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गिल-धूरी-राजपुरा के रास्ते चलायी जायेगी ।
- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 30 जून,2021 को चलने वाली 05656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग राजपुरा-धूरी-गिल के रास्ते चलायी जायेगी ।
- न्यू जलपाई गुड़ी से 23 जून,2021 को चलने वाली 02407 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग चण्डीगढ़-सानेहवाल के रास्ते चलायी जा रही है।
- गोरखपुर से 28 जून,2021 को चलने वाली 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग के चण्डीगढ़-सानेहवाल रास्ते चलायी जायेगी ।
इनपुट-अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी





Recent Comments