चिकित्सा प्रभारी ने आशा और एएनएम को पोलियो और ग्रामीण चिकित्सकों को दिया कलाजार नियंत्रण का प्रशिक्षण

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

रेफरल अस्पताल तरैया में मंगलवार को आशा और एएनएम को पालियों प्रशिक्षण तथा ग्रामीण चिकित्सको को कालाजार नियंत्रण का प्रशिक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने दिया।प्रभारी ने बताया कि 15 सितम्बर से पोलियो अभियान शुरू हो रहा है।जिसको लेकर सभी आशा और एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया।फिर एएनएम का साप्ताहिक बैठक किया गया जिसमें प्रभारी ने साफ शब्दों में दो टूक कहा कि सभी आशा या एएनएम गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए सीधे अस्पताल लाये।अगर कोई भी आशा या एएनएम गर्भवती महिलाओं को बहला फुसलाकर निजी नर्सिंग होम में ले जाती है।और पकड़ी जाती है या उसके विरुद्ध शिकायत मिलती है तो आशा को सीधे चयनमुक्त किया जाएगा।तथा एएनएम पर कानूनी करवाई होगी।वही ग्रामीण चिकित्सकों को प्रभारी ने कलाजर के प्रारंभिक लक्षणों को बताते हुए उन्हें कालाजार नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया।और कहा की अगर गाँव के किसी मरीज में कालाजर के प्रारंभिक लक्षण पाये जाते है तो उन्हें रेफरल अस्पताल में लेकर आये।यहाँ एमबीसोंन के सिंगल डोज से कालाजर का बेहतर उपाय सम्भव है।उक्त मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,डब्लू एचओ मुनिटर मंटू कुमार सिंह,ग्रामीण चिकित्सक डॉ मनोज पंड़ित, डॉ रंजीत कुमार,डॉ अनिल कुमार,डॉ असलम,डॉ रामप्रवेश राय, डॉ ध्रुव कुमार व अन्य मौजूद थे।