प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज (सिवान) : प्रखंड के शाहबाजपुर निवासी हरिहर चौधरी द्वारा 3 कट्ठा गैरमजरूआ आम रास्ता का अतिक्रमण कर लिया गया था। इस पर ईंट की दीवार पर करकटनुमा मकान बनाकर रास्ता को अवरुद्ध कर दिया गया था। इसको लेकर न्यायालय में यह मामला 2015 से लंबित था। उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर सीडब्लू जेसी संख्या 3918/15 के पारित आदेश के आलोक में सोमवार को अंचलाधिकारी सिद्धनाथ सिंह ने जेसीबी के माध्यम से तोड़वाकर रास्ता को साफ कराया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इजहरूल हक खान,मुखिया हरेराम यादव एवं जिला से आई प्रशासन मौजूद थे।




Recent Comments