ग्यारह दिवसीय श्री करुणा निधान महाशक्ति यज्ञ भब्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ

मांझी(सारण)। मांझी के प्रसिद्ध राम घाट स्थित मौनिया बाबा मंदिर परिसर में ग्यारह दिवसीय श्री करुणा निधान महाशक्ति यज्ञ भब्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया। हाथी घोड़े और बैंड बाजा से सुसज्जित कलश यात्रा मांझी के बलिया मोड़ मांझी चट्टी तथा थाना बाजार होते हुए प्रसिद्ध मधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा तथा यज्ञ स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हो गया। इससे पहले यज्ञ स्थल पर काशी से पधारे विद्वान ब्राम्हणों ने पूजा अर्चना की। संत श्री राम दास जी महाराज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह उमाशंकर ओझा घनश्याम ओझा टारजन बाबा रामचन्द्र यादव लाल बाबू सिंह भोला सिंह ब्यास तथा टी एन सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। यज्ञ के संयोजक संत ने बताया कि यज्ञ में अनेक विद्वान प्रवाचक व संत पधार रहे हैं।