अधेड़ की मौत

✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में सोमवार को सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश साह (55) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोखरा के रामकिशुन मोड़ निवासी गणेश साह अपने पशु को खिलाने के लिए बेढ़ी से भूसा निकाल रहे थे।