भगत सिंह की शहादत दिवस पर गोष्ठी

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

जीरादेई (सिवान) : प्रखंड के गंधुछापर गांव में शनिवार को इंकलाबी नौजवान साथियों ने शहीद भगत सिंह की कुर्बानी को याद किया।
इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष तिवारी ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने शहादत की परिभाषा दी। शहीद भगत सिंह फिरंगियों को देश से भगाने के लिए कटिबद्ध थे तथा अपनी मिशन को पूरा करने के लिए हंसते- हंसते प्राण न्योछावर कर दिए। आर्यन तिवारी ने कहा कि भगत सिंह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत थे।उनका राष्ट्रप्रेम ही निश्छल राष्ट्रीयता की पहचान है।इस मौके पर रूपेश भारती, डॉ. रंजन कुमार, अजय यादव, धनंजय यादव आदि उपस्थित थे।