
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री को दी बधाई
———-
⏩दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट:
———-
⏩सेंट्रल डेस्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज त्रिवेन्द्र सिंह रावत को बधाई दी। जिन्होंने आज उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली । प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सरकार राज्य में रिकार्ड विकास हासिल करेगी ।
देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के बाद मोदी ने
*ट्वीट* किया, कि
*त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उनकी पूरी टीम को बधाई जिन्होंने आज शपथ ली । मुझे विश्वास है कि वे कठिन परिश्रम करेंगे और लोगों की आशा आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।*
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नई सरकार राज्य के लोगों द्वारा प्रदर्शित अपार स्नेह को रिकार्ड विकास के जरिये लौटायेगी।




Recent Comments