सिवान :रूद्र महायज्ञ21फरवरी से शुरू
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
तरवारा
जीबीनगर थाना क्षेत्र के जंगली बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।रुद्र महायज्ञ में हरिद्वार, मथुरा और वृंदावन के साधु संतों की मौजूदगी में कराया जाएगा। पूजा समिति के सदस्य रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि आगामी 21फरवरी से शुरू होगा और 27 फरवरी को समापन होगा। इस रुद्र महायज्ञ के जलाभिषेक कार्यक्रम में 21सौ कुंवारी कन्याएं भाग लेंगी