सिवान :आंगनबाड़ी सहायीका का पुत्र लापता, परिजनों में बढ़ी बेचैनी
#परवेज अख्तर

सिवान:
जिला मुख्यालय के आंदर ढाला लक्ष्मीपुर निवासी संजय यादव के बेटे शेखर कुमार(14 वर्ष ) बीते 14 फ़रवरी से लापता है. उधर लापता युवक का सुराग नहीं मिलने से परिजनों में काफी बेचैनी बढ़ गई है. काफी खोजबीन के बाद लापता युवक के पिता संजय यादव के लिखित आवेदन पर नगर थाने में गुमशुदगी से सम्बंधित एक सनहा दर्ज कराइ गई है.
बतादें की लापता युवक शेखर कुमार जो डीएवी कंधवारा में 8वीं वर्ग का छात्र है. जो अपने तिन भाइयों में क्रमशः दूसरा है उधर लापता शेखर कुमार का कहीं सुराग नहीं मिलने से बड़ा भाई सागर कुमार व छोटा भाई शाहिल कुमार व माँ साबिता देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो चूका है लापता युवक की माँ लक्ष्मीपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 153 में सहायीका है।नगर थाना की पुलिस सनहा दर्ज करने के बाद छानबीन में जुट गई है।