बिहार के युवक की आंध्रप्रदेश में हुई हत्या 
——
राजू सिंह की रिपोर्ट 
——
⏩युवक रेल विभाग का था कर्मचारी 
बनियापुर(सारण) 
बनियापुर के बैदौली पंचायत के मुखिया के देवर रेलकर्मी  को विभागीय दुश्मनी से आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। जिसकी सुचना मिलते ही घर में कोहराम मच गई। तथा परिजन वही पहुंच कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार विजयवाड़ा के चिंगंजम में कराया गया।
                         जिस घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की बैदौली मुखिया बेबी देबी का देवर जितेंद्र कुमार विजयवाड़ा के चिंगंजम स्टेशन पर रेलवे में ग्रुप डी का रेल कर्मी था। जो अपनी कार्यकुशलता के बल पर विभागीय कार्यालय में काम करता था। जिसकी दुश्मनी से मंगलवार को डेरा के समीप सिर पर पिछे से घात कर मार दिया गया। जिससे मुंह के बल गिर कर उसकी मौत हो गई। जिसकी सुचना रेल विभाग द्वारा परिजनों को दिया गया। जिसमें विभागीय पदाधिकारियों का कहना है की मामले की तहकीकात की जा रही है।
        इधर इस घटना को सुनते ही पुरे परिवार सहित गांव में मातमी सन्नाटा छा गई। मृतक की शादी दिसम्बर 2016 में हुई थी। जिसकी सूचना पाकर मृतक की पत्नी प्रियंका अपनी सुझ बुझ खो दी है। तथा दहार मार कर रो रही है। वही अन्य परिजनों के चीत्कार से सारे गांव में मातम छा गया है।