दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस विशेष अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यक्रम मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ,जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया।कार्यक्रम के तहत अस्पताल में रोगियों और प्रसूता को फल भी वितरण किया गया। वहीं सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े कई विषयों पर लोगों को जागरूक भी किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर दो हफ्तों तक चलेगा. इसमें नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जन-कल्याण के उद्देश्यों को बल मिलेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ओ.बी.सी.मोर्चा सारण पूर्वी, नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उजाला, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अम्बिका माझी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,  निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक डॉ रामबाबू सिंह, जिला उपाध्यक्ष आर्य सुमंत कुशवाहा, ओ.बी.सी. मोर्चा सारण पूर्वी मुन्ना लाल गुप्ता, रमाशंकर मिठू महतो, राकेश कुमार सिंह उजाला सहित अन्य लोग भी शामिल रहें।