इसुआपुर(सारण)। प्रखंड के चकहन पंचायत की की पूर्व मुखिया तथा सिसवां गांव निवासी मानती देवी के 22 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार की असामयिक मौत रविवार को बिजली के करंट लगने से हो गई। स्जवनों से मिली जानकारी के अनुसार अभिमन्यु खेत में चरने के लिए बंधी गाय को घर लाने के लिए जा रहा था इसी बीच करंट प्रवाहित हो रहे टूटे हुए बिजली की तार की चपेट में आ गया। जिससे वहअचेत हो गया। आनन-फानन में स्जवनों के द्वारा इलाज के लिए उसे सीएचसी इसुआपुर ले जाया गया। जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मृतक दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। वह अभी पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता राजदेव राय किसी कार्य वश बनारस गए हुए हैं। घटना के बाद माता पूर्व मुखिया मानती देवी रो-रो के बेहोश हो जा रही थी। उसके आंखों के आंसू सूख गए थे । वहीं भाई बहनों और स्वजनों के रुदन क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। स्थानीय विधयक जनक सिंह, पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, सारण विकास मंच के संयोजक वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव, राजद नेता राजू रंजन यादव, प्रोफेसर गुड्डी यादव, मिथिलेश राय, अजय राय, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कुणाल यादव समेत दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित स्वजनों का ढ़ाढस बंधाया है।




Recent Comments