16 जुलाई को सरायबक्स में होगा श्रीधर बाबा पूजन महोत्सव

भेल्दी(सारण) :

महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में श्रीधर बाबा के सैकड़ो शिष्यों की बैठक बालयोगी मुरारी स्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जिसमें आगामी 16 जुलाई को गुरुपूर्णिमा पर पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 श्री श्रीधर दास जी महाराज के पूजन महोत्सव समारोह पूर्वक राधे कृष्ण मंदिर सराय बॉक्स में मानाने का तैयारियों पर समीक्षा व चर्चा हुई।इस दिन हजारे के संख्या में शिष्यों व श्रद्धालुओं श्रीधर बाबा के पूजन-अर्चन की जाती है।पूजन के साथ सत्संग,संस्कृतिक कार्यक्रम,पौधरोपण और भव्य भण्डारा का आयोजन किया जायेगा।श्रीधर बाबा के परम प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गुरुदेव श्रीधर बाबा द्वारा देवघर के बोलबम के रास्ते में देवराहा बाबा श्रीधर दास कावरिया छपरहिया सेवा आश्रम,तिलैया कटोरिया में सावन व भादो भास में शिव भक्तों को निःशुल्क भोजन,शर्बत,फलाहार, दवा के साथ रहने की व्यवस्था की जाती है।इस लिए सभी भक्तों द्वारा सावन शुरू होने से पहले बाबा से आर्शीवाद लेने को भीड़ उमड़ती है।बैठक में मुख्य रूप से सन्त विजय दास, पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, प्राचार्य निरंजन कुमार,प्राचार्य राम प्रवेश पंडित ,मुखिया रमेश कुमार यादव ,प्रचार्य प्रो शिव कुमार,डॉ प्रभु यादव,डॉ दीपक कुमार, कुश कुमार,सुभाष प्रसाद,योगेन्द्र व्यास,चन्द्रमा कुमार उर्फ रामचन्द्र, दिनेश राय,पप्पू कुमार,चन्दन,सत्यलाल आदि उपस्तिथ थे।

कौन है श्रीधर बाबा
योगिराज देवराहा बाबा से गुरुमंत्र(दीक्षा) लेने के बाद पैदल पूरे देश के भ्रमण किया।इस दौरान कई जगहों पर कुआँ, तालाब, धर्मशाला बनवाई।भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि उनके जन्मभूमि सारण जिला शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा है ,तो सारण में आकर खाकी बाबा के मठ रामपुर जो क्षीण-भिन्न अवस्था तभी बनाया, जमीन खरीद पोखरा खुदवाई,यज्ञ किया।अब तक विभिन्न स्थानों पर सैकड़ो महायज्ञ कर चुके हैं।देवराहा बाबा श्रीधर दास इण्टर कालेज कदना में डिग्री रामपुर में ,श्रीधर बाबा दरोगा राय कॉलेज भेल्दी में लोगों से भीख मांग बनवाई।देवघर कावरिया के सेवा के आश्रम संचालित है।इसके अतिरिक्त सर्फ दंश के इलाज, योग व जड़ी-बूटियों से कई असाध्य रोगों का निःशुल्क ईलाज करते है।हमेशा समाज सेवा व कार्य मे तत्तपर रहते है।