समारोह में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। “स्वच्छता हीं सेवा” अभियान के अंतर्गत मढ़ौरा प्रखंड एवं नगर पंचायत मढ़ौरा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्वच्छता का शपथ लिया गया। 17 सितंबर बुधवार को नपं सभागार में आयोजित समारोह में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ ली कि हम सभी आसापास स्थानों को स्वच्छ रखेंगे और इधर उधर कचरा न फेंकेंगे, न किसी को फेंकने देंगे। शपथ में स्वच्छता से संबंधित अन्य कई संकल्प भी शामिल थे। बतादे कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 17 सितंबर से शुरू और आगामी दो अक्तूबर तक चलेगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में गंदगी के ढेरों को चिह्नित कर वहां सफाई अभियान चलेगा। सभी अस्वच्छ जगहों को कचरा मुक्त बनाया जायेगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, हाट-बाजार तथा जलस्रोतों या ग्राम पंचायत, नगर निकाय द्वारा चुने गये स्थलों की सफाई की जायेगी। इस मौके पर मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार, नपं कार्यपालक पदाधिकारी बबलू कुमार, जेई शशि शेखर समेत विभागीय अन्य भी थे।