पानापुर (सारण)स्थानीय प्रशासन ने रविवार की संध्या थानाक्षेत्र के रामपुररूद्र सोमवार बाजार से पाँच लीटर कच्चा स्प्रीट के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि पुलिस गस्ती पर निकली थी तभी शराब धंधेबाज सहदेव प्रसाद कच्चा स्प्रीट ग्राहकों को दे रहा था।जिसे पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया।तथा सोमवार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।