मांझी(सारण)। शनिवार की देर शाम मांझी थाना पुलिस ने अबैध देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा कारोबारी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार कारोबारी सिवान जिले के चैनपुर बाजार निवासी राजू चौधरी बताया जाता है। फरार कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बरामद शराब की मात्रा पांच लीटर बतायी जाती है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा जितेंद्र सिंह के अलावा बड़ी संख्या में जिला शस्त्र बल के जवान शामिल थे।