मढ़ौरा ।
प्रखंड एसएफसी गोदाम में डिलीवरी ब्वॉय ने एजीएम पर हमला कर जख्मी कर दिया। डिलीवरी बॉय के एजीएम पर हमला करते देख श्रमिकों ने बीच बचाव किया तब जाकर मामला सलटा ।  घटना को लेकर प्रभारी एजीएम सह प्रखंड साख्यिकी पदाधिकारी विनोद कुमार ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्रभारी एजीएम ने अपने आवेदन की प्रतिलिपि मढ़ौरा एसडीओ, एसडीपीओ, सारण डीएम, एडीएम सह जिला प्रबंधक एसएफसी को भेज घटना की जानकारी दी है । दर्ज कराई गई प्राथमिकी में प्रभारी एजीएम विनोद कुमार ने कहा है कि दिन के साढे़ ग्यारह बजे के करीब वे एसएफसी गोदाम पर मौजूद थे । जिलाधिकारी के आदेशानुसार वे मढ़ौरा राज्य खाद्य निगम के गोदाम का संचालन कर रहे थे । इसी दौरान शिल्हौड़ी निवासी जितेंद्र राय जो परिवहन अभिकर्ता राहुल कुमार राय के द्वारा नियुक्त डीएसडी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है।  अचानक गोदाम पर पहुंचकर काम कर रहे स्वयं श्रमिकों से उलझ गया । झगड़ा होने की स्थिति को देख उन्होंने सभी लोग चलकर अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा के सामने बात कर लेने की बात कही । कहा कि एडीओ सर का जो आदेश होगा उसके अनुसार आगे काम होगा । इसपर सहमत होकर श्रमिकों के साथ वे अनुमंडल कार्यालय जा रहे थे । तभी पॉलिटेक्निक कॉलेज के गेट के पास पहुंचते ही अचानक से जितेंद्र राय ने उनके ऊपर फैट और मुक्के से हमला कर दिया ।