दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 मुख्य सड़क पर डेवढ़ी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप टर्निंग पॉइंट पर बुधवार को पटना जा रहे राज सागर बस की ठोकर से एक घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। मृत घोड़ा मढ़ौरा थाना क्षेत्र के यादव रहीमपुर गांव निवासी राम शरण सिंह का बताया गया है। जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये हैं। वही बस की ठोकर से घोड़े की मौत के बाद आकर्षित ग्रामीणों ने विरोध में बस को घेर लिया और अपना विरोध जताने लगे। राज सागर बस सवारी लेकर सिवान से पटना जा रही थी। इसी दौरान डेवढ़ी टर्निंग पॉइंट के समीप बस की ठोकर से घोड़े की मौत हो गई। वही बस मालिक और स्थानीय ग्रामीणों के बीच काफी देर मान-मनौअल के बाद बस मालिक द्वारा घोड़े की कीमत देने पर सहमति बनी तब जाकर के ग्रामीणों ने बस को छोड़ और बस पर सवारी अपने गंतव्य तक पहुंचे। समाचार प्रेषण तक बस मालिक और घोड़ा मलिक में घोड़े की मुआवजे को लेकर बातचीत चल रही थी।