रसूलपुर।स्थानीय चट्टी पर एक मोबाइल इंजीनियर सत्येन्द्र चौरसिया उर्फ चप्पू ने अपने बर्थडे पर आये मित्रों को शराब न पीने का संकल्प दिला कर अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया।जिसकी हर जगह प्रशंसा की जा रही है।समारोह में उपस्थित जदयू नेता मुरली सोनी प्रसिद्ध साफ्टवेयर इंजीनियर रंजन तिवारी ,जिला परिषद प्रतिनिधि भीम सिंह, उप मुखिया मनोज प्रसाद उर्फ नन्हें ,मूखिया प्रतिनिधि मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि शराब युवाओं के लिए जान लेवा है।यही कारण कि नीतीश सरकार शराब के विरूद्ध अभियान चला रखा है।मौके पर उपस्थित छोटू शर्मा, अभिषेक सोनी, शैलेश सोनी ,प्रिंस कुमार क्रिकेटर युनाइटेड क्रिकेट क्लब ,शनि तिवारी,सौरभ दूबे, ,विकेश पाण्डेय,राजू कुमार, सन्नी तिवारी, रंजीत सोनी आदि सौरभ दुबे अंशु कुमार छोटू कुमार,राजन विकास शामिल हुए और अपने चहेते मोबाइल इंजीनयर चप्पू को गर्मजोशी से लम्बी उम्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी और जन्म दिन को विशेष तरीके से मनाने के लिए बधाइयां दीं।