सारण :बिहारवासियों को दो सड़क पुलों की सौगात – रुढी
· ▶️ श्री वाजपेयी का सपना व श्री मोदी की प्रगातिवादी पहल साकार
· ▶️ लोकार्पण समारोह का नहीं मिला स्थानीय सांसद निमंत्रण, सांसद ने जताया अफसोस
· ▶️ केन्द्र की सर्वाधिक राषि का हुआ है व्यय
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
सारण सांसद सह केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजीव प्रताप रूडी ने बिहार को दो बड़े पुलों का उपहार देने पर धन्यबाद दिया हैं। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि पटना के दीघा से सारण के पहलेजा को जोड़ने वाला रेल पुल का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था।
इस पुल का नामकरण संपूर्ण क्रांति के जनक और कांग्रेस के काले अध्याय आपातकाल के प्रखर विरोधी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर जयप्रकाश सेतु रखा गया है। इसी तरह भोजपुर को सारण से जोड़ने वाले पुल का नाम अमर शहीद बाबू कुंवर सिंह के नाम पर वीर कुँवर सिंह सेतु रखा गया है। श्री रूडी ने कहा कि पुल का कार्यारम्भ वर्ष 2003 में किया गया । श्री रुडी ने कहा कि राज्य सरकार ने इन दोनो पुलों के लोकार्पण के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। नियमानुसार स्थानीय सांसद को भी ऐसे कार्यक्रमों में विधिवत आमंत्रित किया जाता है। परन्तु न जाने किस व्यस्तता में राज्य सरकार ने इन दोनों पुलों का उदघाटन किया कि उन्होने स्थानीय सांसद को भी नियमानुसार आंमंत्रित नहीं किया। इससे प्रतित होता है कि केन्द्र सरकार के सबका साथ सबका विकास में जनता जो बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रही है वह राज्य सरकार पचा नहीं पा रही है। श्री रुडी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सारण के स्थानीय सांसद होने के नाते व भारत सरकार के मंत्री प्रतिनिधि के रूप में मुझे भी राज्यहित के इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।
श्री रुडी ने कहा कि एकला चलो की तर्ज पर राज्य या समाज का विकास संभव नहीं है। राज्य या केन्द्र में किसी भी दल की सरकार हो वह जाति धर्म या दलगत आधार पर विकास नहीं करती परन्तु इस परम्परा को भी बिहार में तीन दलों की सरकार ने तोड़ दिया। इससे स्थानीय जनता भी रूष्ठ है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के नेतृत्व में दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने वाली इन पुल परियोजनाओं में सर्वाधिक केन्द्रीय राशि हीं लगी है, राज्य सरकार का केवल अंशदान इसमें शामिल है। केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर किसी भी मंत्री या राजग के किसी सांसद या विधायक को शामिल नहीं किया जाना उनके दलिय विद्धेष को दर्शाता है। उन्होनें याद दिलाया कि जयप्रकाश सेतु के रेल पुल का उदघाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया था जिसमें मै और अन्य केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शामिल हुए थे, साथ हीं स्थानीय प्रतिनिधियों की भी सहभागिता थी। उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग की सरकार गठित होते ही बिहार की सभी लंबित परियोजनाओं का कार्य द्रुत गति से शुरू हो गया। दोनों पुलों पर वाहनों परिचालन माननीय प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाले योजनाओं में आगया, जिससे शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाने लगा। उन्होने कहा कि राज्य की जीवन रेखा बनने वाले जयप्रकाश सेतु के साथ हीं वीर कुंवर सिंह सेतु का निर्माण राज्यहित में है। यह न केवल उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ेगा बल्कि इसके निकटवर्ती क्षेत्रों का तीव्र विकास होगा। श्री रुडी ने राज्य सरकार से प्रश्न किया कि जब कुतुबपुर दियारा में संपर्क पथ का निर्माण नहीं हुआ तो इसका लाभ वहां के 20 हजार निवासियों तक कैसे पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह सेतु के चालू होने के बाद भी इसके निकटवर्ती गाँव में संपर्क पथ का अभाव इनको विकास से कोसों दूर रखती है। वहीँ आस पास के ग्रामीण बांध को लेकर आंदोलनरत है, पर सरकार ने इसपर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया। उन्होंने राज्य सरकार से पूछा की आखिर ऐसी क्या परिश्थिति आ गई थी की आनन् फानन में ही पुलों का लोकार्पण करना पड़ा।
श्री रूडी ने जयप्रकाश सेतु के सन्दर्भ में कहा कि पहले यह केवल रेल पुल था लेकिन महात्मा गांधी सेतु पर यातायात दबाव को देखते हुए इसमें सड़क पुल को भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र की वर्तमान राजग सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार देश के विकास को समर्पित है। इसी के नतीजे हैं बिहार में आज उद्घाटित दोनों पुल। उन्होंने कहा को जयप्रकाश सेतु पर रेल का परिचालन पहले से ही चालू है, आज से सड़क मार्ग को भी छोटे वाहनों के लिए खोला गया है।
श्री रूडी ने कहा कि अब पटना या आरा के निवासियों को सारण पहुँचने पर 60 से 100 किलोमीटर की दुरी कम हो जायेगी। उनहोंने बताया कि सारण सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में ये दोनों पुल अहम् भूमिका अदा करेंगे। इन दोनों पुलों के निर्माण में केंद्र सहित क्षेत्रीय जनता के सहयोग के लिए श्री रूडी ने धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि क्षेत्र के विकास की अन्य परियोजनाओं में भी जनता का सहयोग इसी प्रकार मिलेगा।





Recent Comments