परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट. प्रखंड के बलहां एराजी के वार्ड सदस्य अभय ठाकुर के आवेदन पर डीलर के पति पैक्स अध्यक्ष संजय शर्मा के खिलाफ  रविवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है.इसमें पैक्स अध्यक्ष पर चाकू का भय दिखाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने पर हस्ताक्षर करने से इंकार करने पर मारपीट करने व गले से सोने का चेन छीन लेने का आरोप लगाया गया है.अपने आवेदन में वार्ड सदस्य ने कहा है कि वे सूचना के अधिकार के तहत जनवितरण प्रणाली के खाद्यन्न का उठाव व वितरण के संबंध में सूचना लेने के लिए शनिवार को एमओ के कार्यालय में गया था.जैसे हीं वे कार्यालय के दरवाजे पर पहुंचा तभी पहले से दो-चार असमाजिक तत्वों के साथ घात लगाए बैठे डीलर के पति पैक्स अध्यक्ष संजय शर्मा ने चाकू निकाल सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को मजबूर करने लगे. ऐसा करने से इंकार करने पर वे गाली गलौज करते हुए लाद फाड़ने की धमकी देने लगे.इसी बीच वहां मौजूद पंडित के रामपुर के अरुण कुमार पाण्डेय ने शर्मा के हाथ पर मारा तो चाकू हाथ से गिर गया, जिससे उनकी जान बच गई.
———————–