परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी. स्थानीय पुलिस ने श्रीकलपुर चेकपोस्ट से सघन जांच के क्रम में पशुओं से भरे बड़े कंटेनर को पकड़ा है तथा इसके चालक सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है. शनिवार संध्या श्रीकलपुर चेकपोस्ट प्रभारी हरिवंश यादव वाहन जांच कर रहे थे कि उसी क्रम में यूपी०के तरफ से भारी वाहन कंटेनर आता दिखायी दिया जिसके ऊपर दो लोग बैठे थे.कंटेनर युक्त ट्रक के उपर दो लोग को बैठा देख पुलिस को शंका हुआ तो उसे जांच के लिए रोका. वाहन चालक भागने का कोशिश किया मगर भाग न सका और वाहन पकड़ा गया लेकिन चालक खुद भागने में सफल हो गया.पुलिस ने तीनो लोग को अपने हिरासत में लेकर कंटेनर की विधिवत जांच की तो उसमे दो दर्जन से अधिक पशु क्रूरता से लादे गये थे.पशुओं को क्रूरता से लोड किये जाने से साफ हो गया कि तस्करी के पशु है.वाहन को जप्त कर गिरफ्तार तीनों को थाना के हवाले कर दिया चेकपोस्ट पुलिस ने.शनिवार सायं से संवाद प्रेषण रविवार शाम तक पुलिस ने कंटेनर को खोल नही सका था जिससे पशुओं के मरने की संभावना बढ़ गयी है. गिरफ्तार मजदूरों में यूपी के मैनपुरी जिला अंतर्गत थाना क्षेत्र बनाहाल के गरौल गांव निवासी कोमल सिंह का पुत्र नबाब बंजारा व इसी गांव के बाबू बंजारा का पुत्र समीर बंजारा है तथा इटावा जिला के रामपुर थाना क्षेत्र के सुवार गांव निवासी मोहम्मद यशीम कुरैशी का पुत्र मोबिन कुरैशी है.वही जप्त वाहन का पंजीयन नंबर यूपी०52 टी०5117 है.थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार शराब विनष्टीकरण में सीवान गये है और एसआई०विनोद प्रसाद कंटेनर को प्रखण्ड मुख्यालय के एफसीआई०गोदाम के समीप खड़ा करवाये है पशुओं को कंटेनर से निकालने के लिए. मगर संवाद प्रेषण तक कंटेनर खोला नहीं जा सका था.
——————-




Recent Comments