•मांडलगढ़ राजस्थान उपचुनाव:-भाजपा के शक्ती ने भी, दिखाई आज शक्ती, मालवीय ने भी भरा पर्चा, टुटी कांग्रेस भक्ती
🌈 मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ].✍🏻कल कांग्रेस के प्रत्याक्षी विवेक धाकड ने आला नेताओ की मौजूदगी में भारी भीड के साथ चुनावी पर्चा भरा लेकिन आज भाजपा के प्रत्याक्षी शक्तीसिंह ने भी अपने दमखम से भारी भीड के साथ उत्साह दिखाकर अपनी शक्ती दिखादी।
वहीं कांग्रेस से नाराज पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय ने भी हजारो की भीड के साथ निर्दलिय पर्चा भर कर कांग्रेस भक्ती तोड दी ?
भाजपा के शक्तीसिह की चुनावी आमसभा को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, राज्य के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, मंत्री श्रीचंद कृपलानी, अरूण चर्तुवेदी सहित सांसदो व कई विधायको ने संबोधित किया।
इन सबकी मौजुदगी में प्रत्याक्षी शक्तीसिंह हाडा ने दोहराया कि वे भाजपा सरकार की नीतियों के अनुरूप विकास कार्यो को प्राथमिकता देकर कार्य करने में पिछे नहीं रहेगे।
जन चर्चाओ के अनुसार धिरे धिरे शक्ती की शक्ती बढ़ती जा रही है और पद पर रहते हुये भीलवाडा के जिला प्रमुख पीरचंद सिंघवी के निधन के बाद जिलाप्रमुख पद पर हाडा की ताज पोशी हुई।
एक बार फिर मांडलगढ़ क्षैत्र की विधायक रहते किर्तीबाईसा. के निधन के बाद टिकट की दौड में फिर हाडा के नाम पर मोहर लगी। इससे लगता है हाडा के भाग्य के साथ साथ ईशवर कृपा भी चल रही है।
आज मालवीय ने भी दोहराया कि उन्होने 2008 व 2013 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस से टिकट मांगा लेकिन मुझे नहीं दिया गया । इस बार भी मांगा नहीं मिला। एकाएक चुनाव में ताल ठोकने से मालवीय समर्थको में आज उत्साह देखने को मिला और हजारो की भीड की मौजुदगी में चुनाव हेतु नामांकन दाखिल किया।

फिलहाल 15 जनवरी बाद स्थिति साफ होगी की किसका फार्म खारिच होता है और कौन उठाता है या नहीं ? दुसरी और कांग्रेस से फार्म भरने के बाद विवेक धाकड का प्रचार अभियान जारी है। अब आनेवाला समय किस दिशा की और चलेगा …..

शक्ती का दमखम भाजपा की कितनी शक्ती बढा़येगा और कांग्रेस के आला नेताओ के विवेक के अनुसार विवेक की चुनावी गाडी कितनी मजबूती से चलेगी तथा भाई गोपाल मालवीय की एकाएक टुटी कांग्रेस भक्ती क्या गुल खिलायेगी ….

अब विधानसभा क्षैत्र के मतदाताओ के दिलो में आने वाला वक्त किसके प्रति मोह की अलख जगायेगा और क्या परिणाम दिखायेगा … यह तो,, बस …राम ही जाने ??🤷🏼‍♂ 🤷‍♀ जयहिन्द् 🇮🇳