
संजय विजित्वर ( हाजीपुर) : पूर्व मुख्यमंत्री दीपनारायण सिंह की 42 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। हाजीपुर के ऐतिहासिक स्थल गांधी आश्रम परिसर स्थित दीपनारायण सिंह संग्रहालय में क्षत्रीय महासभा राजपुत्र समाज समिति के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सहकारिता के नायक सह पूर्व मुख्यमंत्री दीपनारायण सिंह की 42वीं पुण्यतिथि आज मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर क्षत्रीय महासभा राजपुत्र समाज समिति के उपाध्यक्ष तथा बिहार प्रभारी ने कहा कि दीपनारायण सिंह जी की मूर्ति संग्रहालय में न लगना दुखद पहलू है। संग्रहालय के प्रभारी डॉ शंकर सुमन ने बताया कि निदेशक, संग्रहालय, बिहार,पटना तथा जिला सामान्य शाखा वैशाली को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि संग्रहालय में मूर्ति स्थापित किया जा सके। इस अवसर पर अधिवक्ता सुनील कुमार,आदित्य कुमार, शशि भूषण सिंह, संजय विजित्वर, रवीन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिंह,सत्येन्द्र कुमार,पवन कुमार सिंह,प्रेम नाथ सिंह, कृष्ण कुमार सिंह चौहान,रजनीश सिंह,ललन सिंह,भूषण जी, रघुपति सिंह, दिग्विजय सिंह सहित कई लोग स्व०दीपनारायण सिंह जी के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष सोनेलाल सिंह ने किया।




Recent Comments