सांसद के पहल पर छपरा के गंभीर बीमारियों से पीड़ित तीन लोगों को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से राशि स्वीकृत

छपरा: सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पर कुलदीप नगर निवासी जय प्रकाश गुप्ता की पुत्री गुड्डी कुमारी की गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए तीन लाख, राम भगत प्रसादके पुत्र सुनील कुमार की पुरानी गुर्थी कैंसर रोग के लिए एक लाख रुपया और मौना धानुक टोला निवासी मोईदिन के पुत्र मो शमीम की हृदय रोग के लिए एक लाख रुपया का मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से राशि मिलेगी।जिसकी स्वीकृति पत्र को शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान,मीडिया प्रभारी मदन कुमार सिंह, छपरा नगर के निवर्तमान अध्यक्ष सत्यानंद सिंह, दरियापुर मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा ने स्वीकृति पत्र को पीड़ित परिजनों को दिया।




Recent Comments