
सारण/अमनौर।प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार भवन में होली पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मढौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा,सीओ सुशील कुमार,थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी सहित अन्य लोग शामिल हुए. बैठक में कोविंद-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी भाइचारा व सौहार्द के साथ रंगों की त्यव्हार होली मनाने की अपील किया. बैठक में मढौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा ने कहा कि शराब बिक्रेता व शराबियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, होली में हुड़दंग एवं उत्पात मचाने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई किया जाएगा . उन्होंने आगे कहा कि असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. अफवाह से बचना है. वहीं होली मिलन समारोह नही करने की सख्त हिदायत दी गई . बैठक में मुख्य रूप से मुखिया संतोष यादव, विजय कुमार विद्यार्थी , मुखिया सत्येन्द्र राम , सत्येन्द्र यादव ,भाजपा नेता सन्तोष गुप्ता , शैलेेेश राम , विपीन सिंह , अर्जून राम , विक्रमा माझी , दिनेश साह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे.




Recent Comments