सांसद ने पत्र लिख कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मांग

खगड़िया : सहयोगी संवाददाता।

खगड़िया संसदीय क्षेत्र सहित जिले के किसानों  को बाढ़ से हुई नुकसान से अवगत कराने के लिये सांसद चौ.महबूब अली कैसर जी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर कहा है कि खरीफ फसल कि नुकसान सौ प्रतिशत हो गया है। जिससे किसान बहुत परेशान हैं किसानों को जो फसल क्षतिपूर्ति दी जा रही है उसमें किसान कैश क्रेडिट ऋण धारकों को वंचित किया जा रहा है ।

सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये कहा कि किसान कैश क्रेडिट लोगों को लाभ नही मिल पा रहा है विभाग के द्वारा  तर्क दिय जा रहा कि किसान का कर्ज माफ हो जायेगा। जबकि इस  तरह कि कोई भी सूचना नही है कि ऋण धारकों को कितने प्रतिशत ऋण माफ होगा । सांसद चौ.महबूब अली कैसर जी ने पत्र में लिखा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के किसानो का फसल प्रत्येक साल बाढ़ के विभीषिका के कारण  बर्बाद हो हो जाता है जिससे किसान साहूकारों से कर्ज लेने पर मजबूर हो जाते हैं ।

 आपसे विनर्म अनुरोध है कि किसान कैश क्रेडिट ऋण धारकों को भी फसल क्षतिपूर्ति कि मुआवजा के साथ साथ ऋण माफ करने कि दिशा में कारवाई  करें । इस अवसर पर अलौली प्रतिनिधि लोकेश कुमार भी उपस्थित थे ।