माझी। मांझी दलन सिंह उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक मौलाना गुलाम मोहम्मद गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।। परिजनों ने बताया की वे अहले सुबह फजर का नमाज अदा करने के बाद सो गए सुबह में उन्हें नींद से जगाया गया तो वे मृत पड़े हुए थे। इसकी जानकारी मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। वही उनके शुभचिंतकों में मातमी सन्नाटा पसर गया। उनके जनाजे की नमाज मियां पट्टी कब्रिस्तान में अदा की गई। जिसमें सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया।