मढ़ौरा एसआईटी हत्या कांड के फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

छपरा. मढ़ौरा एसआईटी हत्याकांड कांड में फरार चल रहे सभी नामजद अभियुक्तों के घर इस्तेहार चिपकाया गया । शुक्रवार को मढ़ौरा थाना की पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय के नेतृत्व में नामजद अभियुक्तों के घर कोर्ट से मिली इस्तेहार की नोटिस को चस्पा किया। बता दें कि मढ़ौरा में एसआईटी के दो पुलिसकर्मियों की अपराधियों से भिड़न्त में हत्या और एक के जख्मी हो जाने पर एसआईटी में शामिल एसआई विकास कुमार ने मढ़ौरा थाना में कांड संख्या 596/19 दर्ज करा सारण जिला परिषद अध्यक्षा ,उनका भतीजा सुबोध कुमार सिंह समेत सात लोगों को नामजद आरोपित किया था।उक्त मामले में पुलिस ने गुरुवार को छपरा कोर्ट से आरोपितों के खिलाफ वारंट निर्गत कराया।जिसमें शुक्रवार को सभी नामजद अभियुक्तों के घर इस्तेहार चस्पा किया गया।