तरैया 18.06.2020

मढ़ौरा अनुमंडल के रंजन पॉली क्लिनिक मढ़ौरा में प्रसव कराने गयी महिला की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हो गई है।जिसमें मृतका के पति टिंकू कुमार राम ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सिमरन देवी गर्भवती थी और समय-समय पर चिकित्सकीय जाँच कराया गया था।जब प्रसव कराने के लिए रंजन पॉली क्लिनिक मढ़ौरा में 05 जून को भर्ती कराया गया।जहाँ डॉक्टर ने बताया कि प्रसव नार्मल कराया जाएगा उसके लिये सात हजार रुपये जमा करना होगा और छोटा ऑपरेशन करने के लिए आठ हजार रुपये जमा करना पड़ेगा।हमलोग पैसा जमा करने की तैयारी कर रहे थे।लेकिन रात्रि 12 बजे के आस-पास डॉक्टर ने कहा कि बड़ा ऑपरेशन करना पड़ेगा।रात्रि में परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए।ऑपरेशन के बाद महिला और उसका बच्चा ठीक था।दो दिन के बाद मरीज की स्थिति बिगड़ने पर दो बोतल खून चढ़ाया गया।आठवें दिन आधा टाका काटा गया और नौवे दिन पूरा टाका काटकर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया।और कुल पचहत्तर हजार रुपये जमा कराया गया।लेकिन महिला के घर आने के बाद सांस की तकलीफ होने लगा।परिजन आनन- फानन में फिर रंजन पॉली क्लिनिक मढ़ौरा ले गए तो डॉक्टर द्वारा क्लिनिक में भर्ती नही किया जा रहा था।जिसको लेकर डॉक्टर और हमलोगों में कहा सुनी होने लगा।जिसके दौरान डॉक्टर द्वारा जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गली-गलौज करने लगे।लोगों की भीड़ जमा होने पर मेरी पत्नी को क्लिनिक में भर्ती किया गया।जहाँ मेरी पत्नी की स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टर ने अपने परिचित अस्पताल स्पर्श हॉस्पिटल दहियावा छपरा रेफर कर खुद साथ मे गए।जहाँ स्पर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर ने मरीज को आईसीयू में भर्ती किया।और ईलाज के दौरान मेरी पत्नी की मौत हो गयी।वही ने डॉक्टर ने कहा कि लापरवाही का आरोप गलत है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।