
मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के जैतिया गांव स्थित जरती माई के प्रांगण में 24 घण्टे के अखंड अष्टयाम के समापन के अवसर पर शनिवार की रात दो दलीय चैता गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भोजपुरी गायक प्रदुमन परदेसी एवं रोशन राज द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की गई। इससे पहले पैक्स अध्यक्ष धनंजय ठाकुर तथा सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश महतो ने समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। कलाकार द्वय ने सुमिरन में देवी गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया। समारोह में मौजूद अवधेश तिवारी तथा ललन तिवारी ने अंग वस्त्र से अतिथियों को सम्मानित किया। मालूम हो कि उक्त स्थान पर ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। मौके पर अर्जुन प्रसाद सत्येंद्र सिंह अर्जुन पाल धनेश सिंह बिंध्याचल यादव मंटू सिंह ब्रजेश तिवारी मनोज सिंह सुधीर श्रीवास्तव सुरेश यादव सोहन सिंह सुमन प्रसाद नितेश पाण्डेय तथा विश्वजीत पाण्डेय सहित सैकड़ों सोता आदि मौजूद रहे।




Recent Comments