पानापुर(सारण)पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन की खबर सुन प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी । जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ,युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भाष्कर ,प्रखंड राजद अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ,भाकपा माले के जिला कमिटी के सचिव सभापति राय , मनु सहनी सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने आज एक जमीनी नेता खो दिया । वे गरीबो की आवाज बुलंद करनेवाले, मनरेगा के कर्णधार एवं लोहिया कर्पूरी के वास्तविक उत्तराधिकारी थे जिनकी कमी हमेशा खलेगी ।