
इसुआपुर -छपरा मशरक मुख्यमार्ग एस एच 90 पर मशरक कोल्डस्टोरेज के पास बना पुल मौत का कुआं बन गया है .कभी भी कोई गाड़ी इस गढ़े में गिर सकती है. जिससे बड़े हादसे की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है .भारी बारिश की वजह से इस पुल के बगल का मिट्टी कट कर बह गया है .जिससे यह सड़क मौत का कुआं बन गया है .कभी भी कोई भी बडी घटना घट सकती है ।हालांकि मुख्य मार्ग होने के वजह से सरकार के बड़े पदाधिकारी इस रास्ते से गुजरते रहते हैं.लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाना आश्चर्य का बिसय है .




Recent Comments