मढ़ौरा/सारण ।
डुमराव के पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी रहे विजय नारायण भारती की मृत्यु पर मढ़ौरा में एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया । राहीमपुर म कांग्रेस नेता लालबाबू गिरि की अध्यक्षता में आयोजित श्रधांजलि सभा में पूर्व विधायक विजय नारायण भारती को याद करते हुये उनके संधर्ष को सामने रखा गया । कहा गया कि दिवंगत नेता कांग्रेस के सर्वमान्य नेता थे, उनके निधन से कांग्रेस और गोस्वामी समाज को गंभीर क्षति हुई है । संवेदना व्यक्त करने वालों में अशोक गिरि, अरुण गिरि आर के गिरि, नागेश्वर गिरि रघुवीर भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments