सारण/गड़खा। सोमवार को सड़क हादसे में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पुलिस और सीओ पर पथराव के मामले में गड़खा पुलिस ने छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि सभी को छपरा जेल भेज दिया गया। इस मामले में अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें 42 नामजद और ढाई सौ अज्ञात लोगों द्वारा खुद पर और पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाया था।




Recent Comments